फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बूंदाबांदी के बाद उमस की मार, 28 डिग्री रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक सप्ताह तक मौसम सुहाना रहने के बाद अब गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि सुबह 10 बजे तक मौसम साफ हो गया और तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में करीब दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होने से उमस बढ़ गई है जबकि शुक्रवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश तेज रही और दोपहर तक गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप के कारण गर्मी लगातार बढ़ेगी। दोपहर के समय लू जैसे हालात भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें