फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार प्लांट के ऑक्सीजन से मरीज की बचाई जान

विज्ञापन
hospital,plant,cms,CMO,oxygen - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब ऑक्सीजन के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होना पड़ेगा। प्लांट का शुभारंभ होते ही डॉक्टरों ने शुक्रवार को ऑक्सीजन देकर एक मरीज की जान बचाई। इस सुविधा के चालू होने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट शुक्रवार को चालू कर दिया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर एक पर भर्ती बुजुर्ग मरीज को ऑक्सीजन दी गई। प्लांट से अस्पताल के इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों तक पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके साथ ही सभी वार्ड के बेडों के पास आक्सीजन प्वाइंट लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से मीटर लगाकर मरीजों को ऑक्सीजन दिया जाएगा। गौरतलब हो कि कुछ माह पहले कोरोना संक्रमण बढ़ा था। तब अधिकतर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। इसके चलते जिला अस्पताल परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू कराया गया था। जिसे अब चालू कर दिया गया है। इससे जिले के मरीजों को आक्सीजन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीएमएस डा.विनय प्रकाश ने कहा कि प्लांट से मरीजों को आक्सीजन देने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें