फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय स्कूल के नदारत मिले कर्मियों का मानदेय काटने की संस्तुति की

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के दो जिला समन्यवकों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मौदहा का निरीक्षण किया। इसमें वार्डेन राधा देवी ने अभिलेख में हमीरपुर जाना दिखाया, जबकि फोन पर बात करने पर उन्होंने बांदा में होने की बात कही। वहीं चपरासी हीरालाल, चौकीदार राजकुमार व दोनों महिला होमगार्ड सरोज व ऊषा बिना अवकाश स्वीकृत कराए गायब मिले। गायब कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटने व वार्डेन की कमियां दूर करने के बाद वेतन निकालने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम जिला समन्यवक मनोज कुमार व शत्रुंजय शर्मा ने मौदहा कस्बे में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा छह की कोई बालिका नहीं मिली न ही कोई प्रवेश किया गया है। जांच में पाया कि वार्डेन ने अभिभावकों से फोन पर वार्ता नहीं की है, न ही बालिकाओं के हित में कोई कार्ययोजना बनाई है। साथ कूलर भी खराब मिले। कोई वॉल पेंटिंग नहीं कराई गई। इस पर समन्वयकों ने वार्डेन का वेतन कमियों को दूर करने के बाद निर्गत करने व अन्य गैर हाजिर कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की है।
बीएसए ने जांच करने पर लगाई रोक
शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जिला समन्यवक परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में माह में कम से कम 20 निरीक्षण करें। उधर बीएसए ने अपने स्तर से डीसी के निरीक्षण पर रोक लगा दी है, इसको लेकर समन्वयकों ने परियोजना के उच्चाधिकारियो से शिकायत की है। जांच में विद्यालयों में कमियां उजागर हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें