फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-34 के चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग के बीच प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार प्रदीप निगम के नेतृत्व में नगर पंचायत, एनएचएआई और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कस्बे में अतिक्रमण चिह्नित किया और अस्थाई टिन-छप्पर हटवाए।
विज्ञापन



टीम ने हाईवे के मध्य से दोनों ओर 45-45 फीट के दायरे में किए गए अतिक्रमण की नापजोख की और 24 घंटे के भीतर इसे हटाने का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।


कस्बे में बस स्टैंड से नेहा चौराहा तक की गई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर विरोध और नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के चलते अतिक्रमणकारियों को पीछे हटना पड़ा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर हाईवे चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण की मांग उठाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस दौरान एनएचएआई के दुर्घटना अधिकारी सौरभ यादव, ईओ दिनेशचंद्र आर्य, व्यापार मंडल के आशीष गुप्ता और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें