मौदहा। कस्बे के सीएचसी में पर्चा बनवाते समय तीमारदार के साथ स्वास्थ्य कर्मी द्वारा गाली गलौज व धक्का मुक्की करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
ग्राम इंगोहटा निवासी रामचंद्र सोमवार की दोपहर कस्बे स्थित सीएचसी में अपने परिचितों को लेकर पहुंचा था। जब वह पर्चा बनवाने के लिए खिड़की पर लगी लाइन पर लगा लेकिन जब उसका नंबर आया तभी सर्वर डाउन हो गया। इस कारण देर होता देख उसकी वहां बैठे स्वास्थ्य कर्मी काशिफ महमूद से बहस होने लगी। जिस पर आक्रोशित काशिफ महमूद ने रामचंद्र के साथ गाली गलौज करते हुए बाहर आ देखने की धमकी दी। जब काशिफ महमूद गुस्से में बाहर आया तो उसकी रामचंद्र व अन्य लोगों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इस घटना से लाइन में लगे मरीजों में अफरा तफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस प्रकरण में जब इंचार्ज स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर जेपी साहू ने बताया कि वीडियो कि जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वीडियो उच्चाधिकारियों को भी भेजा जा चुका है l