फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कम पड़े बेड

विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। तेज धूप व गर्म हवाएं चलने से डायरिया, दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे मरीजों को अस्पताल में बेड कम पड़ रहे हैं। इन्हें डेंगू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 592 के पार पहुंच गई है। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, खांसी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोग के हैं। जिला पुरुष अस्पताल कुल 68 बेड का है। इसमें छह बेड बर्न के अलग हैं। गुरुवार को 32 मरीजों को भर्ती किया गया है। बेड़ न मिलने पर डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
प्रभारी सीएमएस डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि बीमार होने पर लापरवाही न बरतें। कहा कि ऐसे मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से परहेज करें। अस्पताल में आम दिनों में 300 मरीज ओपीडी में आते थे। वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर दोगुनी पहुंच रही है। इससे मरीजों को भर्ती करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें