फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम में प्रधान भी निभाएं जिम्मेदारी, सीडीओ ले हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना

विज्ञापन
विकास भवन से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते सीडीओ। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। जनसंख्या स्थिरता पखवारा के तहत मंगलवार को कुछेछा स्थित विकास भवन से सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों से इस अभियान में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा बढ़ती जनसंख्या किसी भी देश के लिए हानिकारक है। जिसकी वजह से संसाधन घट रहे हैं। उन्होंने इस अभियान को पूरी गंभीरता से चलाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा वह अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।
आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी की टीमें जब गांवों में प्रचार करें तो उनका सहयोग करें और लोगों को परिवार नियोजन के संसाधनों को अपनाने को जागरूक करें। साथ ही अपने-अपने गांव में कम से कम एक पुरुष को नसबंदी ऑपरेशन कराने को तैयार करें।
विज्ञापन

इस मौके पर लखनलाल सांस्कृतिक दल के लखनलाल राजपूत, हरीशंकर आचार्य की टीम ने परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. रामअवतार, एसीएमओ डा. अनूप निगम, डा. आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें