फोटो 10 एचएएमपी 12- तपोभूमि में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटी राम की पुण्यतिथि पर हवन करते शिष्यगण।
- फोटो : टूंडला में रिमझिम बरसात के बीच सुहाना हिल स्टेशन जैसा नजारा संवाद
भरुआ सुमेरपुर। श्री गायत्री तपोभूमि परिसर स्थित विरक्त आश्रम में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की 42वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शिष्यों और श्रद्धालुओं ने उनकी समाधि स्थल पर हवन-पूजन किया। इस अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने संत की शिक्षाओं का स्मरण किया। हवन-पूजन का आयोजन संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बलदेव प्रसाद शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। आश्रम के महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज, चंद्रपाल सचान, बालगोपाल गुप्ता, भार्गव मिश्रा, प्रकाश बाबू शिवहरे, अशोक शिवहरे, सूर्यपाल सिंह, सोनू गुप्ता, स्पर्श, छुट्टन गुप्ता, रज्जन पांडे, जितेंद्र सिंह तोमर और संजय ओमर सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।