फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हर्षिता व अलशिफा को मिला प्रथम पुरस्कार

Sat, 04 Oct 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 31- कलक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार वितरण करते सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति। स्रो - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हमीरपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित सीनियर व जूनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में इन्हें चेक देकर सम्मानित किया। इन प्रतियोगिताओं में हर्षिता व अलशिफा ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक चले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: 50, 21 व 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाना था। शुक्रवार को प्रतिनिधि मंडल द्वारा जूनियर वर्ग में चयनित विजेताओं में हीरानंद इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष द्वितीय व हीरानंद इंटर कॉलेज की छात्रा रोशनी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा की छात्रा अलशिफा अली प्रथम, हिमांशी खरे द्वितीय व रैना ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इन सभी को सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने प्रमाणपत्र व डमी चेक देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें