फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न पर किया जाएगा संघर्ष

Thu, 17 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में आटो चालकों ने गुरुवार को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुना। उपरौस इमाम चौक में आयोजित कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक आटो चालक मौजूद रहे। युवा सपा नेता सादाब उर्फ बिट्टू को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, यह संकल्प लिया गया कि आटो चालक नियमों का पालन करें। इसके बावजूद भी उत्पीड़न हुआ, तो उसके लिए संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे के उपरौस के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जावेद अख्तर उर्फ अप्पू की सदारत में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदाब उर्फ बिट्टू ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में आटो चालकाें से अपील की कि वह बिना लाइसेंस आटो न चलाएं। यदि लाइसेंस में कोई कठिनाई हो तो वह सहयोग करेंगे।

वहीं, सड़क के किनारे ही गाड़ी खड़ी कर सवारियां उतारें व बैठाएं। इसके बावजूद उन्हें अनावश्यक परेशान किया गया तो वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। आटो चालक खालिद कुरैशी ने विश्वास दिलाया कि सभी नियमत: आटो चलाने के पक्ष में हैं और इस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


सदारत कर रहे जावेद अख्तर ने कहा कि आटो में चालक साइड पर यदि राड लगा दी जाए तो इससे दुर्घटनाएं भी बचती है और गलत दिशा में सवारियां नहीं उतरती हैं। जिससे दुर्घटनाएं बचेंगी। निर्णय लिया गया कि इस कमेटी के संचालन के लिए छह आटो चालकों की अलग से समिति बनेगी।

जो आटो चालकों की समय-समय पर हर तरीके से मदद करेगी। बैठक में छुन्ना मेंबर, विलयन बादशाह, सायर रमजान, आटो चालक अनूप तिवारी, फैय्याज अहमद, गुलाम अली, राजू, गजेंद्र, जलालाऊद्दीन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें