फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर-मौदहा। थानाक्षेत्र के टीहर गांव में दंपति के बीच हुई कहासुनी के बाद पत्नी परिवार के ही दूसरे घर में सोने चली गई। तभी पति ने मकान के दरवाजे पर लगी कड़ी में अंगौछा से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव निवासी आनंद उर्फ सुल्हन (22) पुत्र जगमोहन की शादी बीते वर्ष 2019 में सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा (पंधरी) गांव में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। नाराज पत्नी परिवार के एक घर में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह जब पत्नी घर लौटी तो पति को कड़ी से फंदे में लटका पाया। परिजनों ने बताया कि मृतक खेती किसानी का कार्य करता था।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि दो साल पहले मृतक व उसके दो अन्य सहयोगियों पर गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगा था। मामले में वह जेल भी गया था। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें