पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने भाग रहे बदमाश के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर दिया। दोनों बदमाश भाई हैं। इनके ऊपर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हमीरपुर जरिया थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मालिक एवं उनके कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर फायरिंग करने व तोड़फोड़ की थ्ज्ञी। आरोपी 25 हजार का इनामी एवं गैंगेस्टर एक्ट में वांछित वीरपाल उर्फ बंटा व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया था।