घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के एक गांव में सोमवार सुबह हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं मां मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हाे गई। ग्रामीणों ने पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
हमीरपुर में थाना कुरारा के कंडौर गांव में तड़के करीब साढ़ेे तीन बजे तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली एक पक्के आवास में गिर गई। इसकी छत भरभराकर गिरने से नीचे सो रहे दिव्यांग भुवनेश्वर कुमार (25) की मौत हो गई व उनकी मां भवन दुलारी (65) की मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से जेसीबी के जरिए मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल मां व बेटे को कुरारा सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने भुवनेश्वर को मृत घोषित कर दिया। वहीं मां को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले की सूचना मृतक के भाई शील कुमार ने थाने में दी है।