हमीरपुर। हमीरपुर ने अक्तूबर 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर जनशिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन किया है। शासन की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को 140 में से 130 अंक मिले। इस तरह 92.86 फीसदी अंकों के साथ जिले ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।
विज्ञापन
माह के अंत तक डिफॉल्टर शिकायतों की संख्या शून्य रही। जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। अधिकारियों को फरियादियों से सीधे संवाद और धरातलीय जांच के निर्देश दिए गए। इससे निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और आईजीआरएस सेल की टीम को बधाई दी है।