फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 38- मृतक कृष्णपाल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। राठ हमीरपुर स्टेट हाईवे पर छानी पेट्रोल पंप के पास मौरंग भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो भाई घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा निवासी आकाश (10), सोनू (19) पुत्र हरदयाल और कृष्णपाल उर्फ बउआ (23) पुत्र शारदा अनुरागी बाइक से छानी की तरफ जा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे छानी पेट्रोल पंप से महज एक किलोमीटर पहले छानी की तरफ से आ रहे मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों घायल हो गए। सोनू और बउआ के दाहिने पैर जांघ से कट गए जबकि आकाश के सिर व पेट में गंभीर चोट आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिवांर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को मौरंग लादे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक किया। इसी दाैरान हादसा हो गया। यूपी 112 पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को छानी सीएचसी में भर्ती कराया जहां कृष्णपाल उर्फ बउआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आकाश व सोनू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हरदयाल ने बताया कि उनके बेटे छानी जाने की कह कर गए थे। कृष्णपाल की पिछले साल ही शादी हुई थी। वह ट्रैक्टर चालक था जबकि पिता मजदूरी करते हैं। चार भाइयों में वह सबसे छोटा था। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो 03 एचएएमपी 38- मृतक कृष्णपाल। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें