फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: घर में लगी आग, वृद्ध जिंदा जला, एक बकरी की मौत, गृहस्थी का सामान हुआ राख

Sat, 18 Dec 2021 01:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
आग में जलकर खाक हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव में शुक्रवार की रात एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। एक बकरी की भी जान चली गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सहुरापुर गांव निवासी सुखलाल निषाद (60) मजदूरी करता था। उसके दो बेटे ग्वालियर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

घर में उसके साथ बड़े लड़के रंजीत की बेटी काजल (11) रहती है। वह रोजाना खाना बनाने के बाद शाम को परिवार के भूरा के घर सोने चली जाती थी। शुक्रवार की शाम भी वह खाना बनाकर चली गई थी। घर में सुखलाल निषाद अकेले था।
विज्ञापन


रात में लगभग डेढ़ बजे घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसी की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई। इस बीच घर के अंदर सो रहे सुखलाल निषाद की आग की चपेट में आकर मौत हो गई।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि वृद्ध होने और पैर में फैक्चर होने की वजह से सुखलाल आग लगने पर भाग नहीं सका। झुलसने से एक बकरी की भी जान चली गई। गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। उधर, इस हृदय विदारक घटना को देख पड़ोसी सीमा बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

सुखलाल के भाई शिवलाल ने बताया कि ल़गभग दो महीने पहले बड़े भाई के पैर में फैक्चर हो गया था। आर्थिक अभाव के चलते वह इलाज नहीं करा सके। गांव में ही जड़ी बूटी से इलाज कर रहे थे। उनके दोनों बेटे रंजीत और राममिलन मप्र के ग्वालियर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं।

 
विज्ञापन

माइक की आवाज से कुछ सुनाई नहीं दिया
पड़ोसी राजबहादुर ने बताया कि बेतवा नदी के उस पार क्योटरा गांव में माइक की तेज आवाज के कारण कुछ सुनाई नहीं दिया। घर के अंदर से आग की तेज लपटें उठने पर उन लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।

चेयरमैन ने 10 हजार रुपये की मदद की
नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। पूर्व विधायक शिवचरन प्रजापति ने पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। कानूनगो रामप्रकाश एवं लेखपाल शुसप्ता परवीन ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें