फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। इंगोहटा में लाखों की नकदी व जेवरात चोरी का खुलासा पुलिस तीसरे दिन भी नहीं कर सकी है। रविवार देर शाम सीओ सदर और थानाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शीघ्र घटना के खुलासा के आश्वासन दिया है। पीड़ित ने रात में पुलिस गश्त न होने पर असुरक्षा की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 1:30 बजे इंगोहटा निवासी मुकेश वर्मा के घर बदमाशों ने धावा बोल दो लाख नकदी व पांच लाख के जेवरात लूटे थे। गृहस्वामी ने एक बदमाश पप्पू यादव निवासी फतेहपुर को दबोच लिया था। गृह स्वामी ने बदमाशों की संख्या चार से पांच बताई थी। पुलिस ने दो चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इससे पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं है। पुलिस पप्पू द्वारा बताए गए भागे चोर को तीन दिन गुजरने के बाद भी नहीं पकड़ सकी है। पुलिस का मानना है कि बड़े गिरोह ने वारदात की है। इसमें टॉपटेन अपराधी शामिल हैं। पुलिस की टीम संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। मुकेश वर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम सीओ सदर विवेक यादव व थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने घर आकर हालचाल लिया। उपचार कराने के लिए कुछ आर्थिक मदद मुहैया कराई। जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना के बारे में विस्तार से बताकर उचित कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें