राठ के इटैलिया बाजा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर पर लाठियां बरसाता ग्रामीण
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। जरिया थाने के इटैलियाबाजा गांव में शराबी ने विद्युत ट्रांसफार्मर में लाठी मारकर लाइन ध्वस्त कर दी। इससे पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। जेई ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इटैलिया गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए टैक्सी स्टैंड पर ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार शाम गांव का ही विदेश उर्फ बज्जी शराब के नशे में धुत पहुंचा। लाठी से ट्रांसफार्मर में लगीं सभी लाइनें तोड़ दीं। इससे पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। बाद में रात 10 बजे दोबारा ट्रांसफार्मर पर लाठियां बरसाईं। जेई अनिल कुमार ने बताया कि युवक ने लाठी मार कर लाइनें ध्वस्त कर दीं थीं। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के माध्यम से उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद कर्मचारियों को लाइन सही करने के लिए मौके पर भेजा। जेई ने कहा कि उपद्रवी के खिलाफ थाने में मुकदमा लिखाया है।