फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण की बढ़ेगी रफ्तार, चार दिन लगेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नियमित टीकाकरण को रफ्तार देने की पूरी तैयारी है। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह चार दिन नियमित टीकाकरण होगा। कोरोना टीकाकरण प्रभावित न हो, इसलिए पचास फीसदी एएनएम को कोरोना और पचास फीसदी को नियमित टीकाकरण में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एक साल से कोविड टीकाकरण के चलते नियमित टीकाकरण पर असर पड़ना स्वाभाविक था। इसके चलते दिसंबर में 81.5 फीसदी उपलब्धि के साथ जिले की नियमित टीकाकरण में प्रदेश में 44वीं रैंक थी। सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि अभी तक सप्ताह में दो दिन नियमित टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। अब जब कोरोना टीकाकरण में जनपद की स्थिति संतोषजनक है तो ऐसे में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव को लेकर धीमी गति से चल रहे नियमित टीकाकरण को रफ्तार दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को नियमित टीकाकरण होता था, लेकिन अब इसी शुक्रवार से इसे बढ़ाकर चार दिन किया जा रहा है। अब मंगलवार-बुधवार और शुक्रवार-शनिवार को नियमित टीकाकरण होगा।
जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं बच्चे
शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आशुतोष निरंजन ने बताया कि शून्य से पांच साल की अवधि में लगने वाले टीके बच्चे के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इस अवधि में बच्चों को होने वाली जानलेवा बीमारियों, निमोनिया, खसरा, कुकरखांसी, टीबी, डिप्थीरिया जैसे रोगों से बचाव होता है। इसलिए बच्चों को पांच साल का होने तक सभी तरह के टीके अवश्य लगवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें