फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किसानों को मिले प्रशस्तिपत्र

विज्ञापन
कुरारा केवीके सभागार में किसानों को संबोधित करते अध्यक्ष डा. मो मुस्तफा। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व दलहन दिवस पर बृहस्पतिवार को कुरारा कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में बीज तैयार करने वाले आठ किसानों को अंगवस्त्र और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. मो. मुस्तफा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में दलहनी फसलों के नई प्रजातियों के बीज तैयार करने में किसानों की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने दलहन की उपज में आने वाली समस्याओं और उनके निवारण की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में एक एकड़ जमीन पर गुलाबी मटर (आईपीएफडी 2014-2) का बीज तैयार किया जा रहा है।
डॉ.फूल कुमारी, डॉ.प्रशांत कुमार, डॉ.सूर्य प्रताप, डॉ.एसपी सोनकर ने भी दलहन उपज को बढ़ावा देने के तरीके बताए। पचास से अधिक किसान मौजूद रहे। संचालन डॉ.एसपी सोनकर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किसान हुए सम्मानित
प्रगतिशील किसान गिरीश पालीवाल, रामराज कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, संतराम कुशवाहा, अनिल, उमेश सिंह, प्रभा और तनुजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें