फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
मृतक दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। कस्बा स्थित इंडियन बैंक के सामने बुधवार रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता ने थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नौ निवासी दीपक (35) पिछले बुधवार की रात करीब 12 बजे बस स्टैंड से बेरी तिराहे की तरफ जा रहा था। तभी बैंक के सामने ट्रक की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन जब तक घर से आए, तब तक ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पीड़ित पिता महेश अहिरवार ने दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र दीपक बस स्टैंड से वापस घर आ रहा था। बताया कि तभी अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि उनकी कबाड़ की दुकान में उनका हाथ बंटाता था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां परी (12), मुस्कान (10) व एक पुत्र को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें