हमीरपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इसके साथ जिले भर में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र का पर्व मनाया गया। पुलिस परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
कोविड प्रोटोकाल का पालन कर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। उनके साथ एसपी कमलेश दीक्षित ने परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई। डीएम ने पुलिस कर्मियों सहित ग्राम प्रहरियों को सराहनीय कार्य पर प्रशंसा चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया। सुबह 8:30 बजे डीएम डॉ.चंद्र भूषण ने कलक्ट्रेट में झंडा फहराया।
एडीएम रमेशचंद्र, एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर रविंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर लाल व अन्य मौजूद रहे। जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को फल, मिष्ठान, बेबी किट आदि का वितरण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विजय सिंह ने झंडा फहराया। प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। रघुनंदन सिंह आईटीआई में प्रबंधिका प्रियंका से झंडा फहराया। अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चौहान व अन्य मौजूद रहे। इधर, शहर के बस स्टैंड पर समाचार विक्रेता समिति ने झंडा फहराया। साथ ही गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम में समाचार विक्रेता और हॉकर्स मेें सूर्यकुमार तिवारी, सुरेंद्र कुमार शुक्ल, रामदयाल, मुन्नीलाल, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, रामसागर, मनीष, रामदास (बच्चा), विशाल, विकास, छोटे, भग्गू, कामता, वीरेंद्र मौजूद रहे।
कुरारा संवाद के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता ने, विकास खंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने, थाने में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने, जल्ला के प्राथमिक विद्यालय में संतोष सिंह ने, चकोठी में हरिशंकर ने, रिठारी में इंजीनियर चंद्रेश सिंह, मिश्रीपुर में केतकी देवी ने, मनकीकला में जयकरण ने, कुरारा देहात के अमित कुमार निषाद, बेरी में अनिल कुमार ने झंडा फहराया।
सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किए गए पुलिस कर्मी
एएसपी अनूप कुमार, सीओ अभय नारायण राय राठ, सीओ विवेक कुमार यादव सरीला, कोतवाल राठ आशुतोष कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, बिवांर थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह, बिवांर थाने के एसआई अरविंद सिंह, एसपी के पीआरओ एसआई प्रह्लाद सिंह व 32 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
सैनिकों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
सरीला संवाद के अनुसार एसडीएम व लेखपालों ने सैनिकों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। एसडीएम खालिद अंजुम ने कस्बा निवासी शहीद इंद्रपाल सिंह के शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। एसडीएम के निर्देशन पर लेखपालों ने राष्ट्र की सेवा कर रहे सैनिकों के घरों में जाकर परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व उनको मिठाई खिलाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मनित भी किया। मौदहा संवाद के अनुसार स्कूलों, कालेजों, सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों व कुछ राजनीतिक दलों ने कार्यालयों में ध्वज फहराया गया। नगर पालिका में अध्यक्ष रामकिशोर, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सभासद तथा अन्य कर्मी मौजूद रहे। एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मियों की मौजूदगी में झंडा फहराया। कोतवाली में कोतवाल पवन कुमार पटेल ने, शहीद स्मारक में पूर्व मंत्री बशीरउद्दीन व पूर्व प्राचार्य मेजर परशुराम तथा प्रवक्ता जय प्रकाश त्रिपाठी पूर्व सैनिक राजबहादुर परिहार, अत्ताउल्लाह, ओम प्रकाश प्रजापति, मातादीन कुरारा, गोपीचंद, राम स्वरूप सिंह आदि की मौजदूगी में ध्वज फहराया।
चौबीस घंटे फहराता रहा राष्ट्रीय ध्वज
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सिमनौड़ी में प्रधान रजनी बाल्मीकि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शाम को किसी ने ध्वज को नहीं उतारा और यह रात भर फहराता रहा। सुबह ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि विजय ने राष्ट्रीय ध्वज लगे रहने की बात स्वीकार की। बीडीओ भीमसेन ने कहा कि सचिव प्रियंका सिंह, पंचायत सहायक व प्रधान की लापरवाही है। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही है।
परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी देते मुख्य अतिथि डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसप?- फोटो : HAMIRPUR