फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में लल्ली की बैलगाड़ी अव्वल रही

विज्ञापन
बंगरा गांव में दौड़ प्रतियोगिता में दौड़ती बैलगाड़ी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के बंगरा गांव में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन छेड़ीबेनी गांव के पास हुआ। दौड़ में लल्ली यादव की बैलगाड़ी अव्वल रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान ने किया। प्रतियोगिता में दूरदराज से आई आठ बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को बंगरा गांव में हर साल की तरह बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कावर डेरा निवासी मुलायम यादव, बारेलाल यादव, लल्लू यादव व डिल्ली श्रीवास, बंगरा के सुखलाल यादव, सुनील यादव, दीपू परिहार, खंडौत के नोखेलाल यादव की बैलगाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतियोगिता का आयोजन सरीला-विवांर मार्ग पर बंगरा व छेड़ीबेनी गांव के बीच हुआ।
प्रतियोगिता में प्रथम विजेता लल्ली यादव बंगरा को बक्सा, द्वितीय विजेता सुनील यादव बिलगांव कुठला, तृतीय विजेता बारेलाल यादव कावर डेरा को टंकी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार प्रधान पट्टू साहू ने प्रदान किए। प्रतियोगिता कराने में प्रधान के साथ समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा। बैलगाड़ी प्रतियोगिता देखने के लिए गांव सहित क्षेत्र से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें