फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप वाहन से 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
राठ कोतवाली में बरामद रुपये गिनते उड़नदस्ता प्रभारी अरविंद कुमार व एसआई दारा सिंह - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने पिकअप से 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। चालक बरामद रुपये का ब्योरा नहीं दे सका। इसपर पर रुपयों को कोषागार में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली के एसआई दारा सिंह ने बताया कि गुरुवार तीन बजे उरई रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी राठ की ओर से जा रही पिकअप गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर चालक के पास से 1 लाख 60 हजार रुपये बरामद हुए। उड़नदस्ता प्रभारी अरविंद कुमार अहिरवार ने बताया कि चालक रुपयों का कोई उचित ब्योरा नहीं दे पाया। जिससे बरामद रुपये कोषागार में जमा करा दिए गए हैं। वहीं अलीगढ़ निवासी पिकअप चालक इमरान ने बताया कि ई-रिक्शा की बॉडी लेकर कस्बा आए थे। जहां से पेमेंट लेकर वापस जा रहे थे। बताया कि एजेंसी मालिक कागजात लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें