राठ के बीएनवी इंटर कालेज ग्राउंड में दौड़ लगातीं प्रतिभागी
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। बीएनवी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर स्वामी ब्रह्मानंद बुंदेलखंड फिजिकल एकेडमी ने दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। स्पोर्ट्स डिफेंस एकेडमी, स्वावलंबन एकेडमी सहित दूरदराज से आए 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
एकेडमी के ट्रेनर बलवीर सिंह फौजी व संयोजक ठाकुर दृगपाल सिंह बापू ने बताया कि बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम, कुलदीप द्वितीय व अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर में चंदन सिंह राणा प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय व सोनू सिंह तृतीय रहे। 400 मीटर में अवनेंद्र ने पहला, पीयूष ने दूसरा व अखिलेश ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग 3000 मीटर में सरोज प्रथम, रोशनी द्वितीय व नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर में सरोज प्रथम, रोशनी द्वितीय व लक्ष्मी तृतीय तथा 200 मीटर में चंचल प्रथम, लीला द्वितीय व नसीवन तृतीय स्थान पर रहीं।
शुभारंभ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कामेश गुप्ता, शैलेंद्र व्यास, सागर सर्राफ, श्रीप्रकाश अनुरागी, सूबेदार अजीत सिंह चौहान, हरीचरण फौजी आदि मौजूद रहे।