फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
राठ के परा गांव में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी व बिखरा सामान - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के परा गांव में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

परा गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत ने बताया कि खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार रात जानवरों से फसलों को बचाने के लिए परिवार सहित खेत पर रुके थे। घर में ताला लगा हुआ था। मौका देख चोर घर का ताला तोड़ अंदर घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर एक जोड़ी सोने की झुमकी, नथनी, दो जोड़ी चांदी की पायलें व चांदी का कड़ा चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर ताला टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, सीओ अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें