फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में बृहस्पतिवार सुबह युवती ने घर की छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

बरुआ गांव निवासी गंगा प्रसाद की पुत्री रूबी (18) ने सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह पत्नी के साथ खेत गए थे। भाई सामान लेने दुकान गया था। इसी बीच पुत्री ने फांसी लगा ली। भाई के लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें