भरुआसुमेरपुर। रामलीला के मंच पर युवतियों के डांस का वीडियो वायरल हुआ है। प्रधान पर ही आयोजन कराने का आरोप है। आयोजन की कोई अनुमति भी ली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि सोमवार से पलरा में खेरापति स्थान पर दो दिवसीय दंगल एवं मेले का आयोजन शुरू हुआ है। इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय के सामने रामलीला भी आयोजित की गई थी। आयोजकों ने रामलीला के मंच पर युवतियों का डांस भी कराया। जिसका वीडियो बनाकर किसी सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रम की अगुवाई प्रधान ही करते हैं। जबकि प्रधान रामखिलावन श्रीवास का कहना है कि उन्होंने कोई कार्यक्रम नहीं कराया है न ही वे मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम गांव के लोग सामूहिक रूप से कराते हैं।
प्रधान होने के नाते सहयोग रहता है। उधर, वीडियो वायरल होने पर थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। वीडियो कहां का है, आयोजक कौन है, इसकी जांच कराई जा रही है। आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गई है, जो कि आयोजन की परेशानी का कारण बनी हुई है। आयोजन को कोविड-19 के नियमों का भी उल्लघंन माना जा रहा है।