फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को डीसीएम ने कुचला, मौत

विज्ञापन
बिवांर में घटना स्थल पर लगी भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। बाइक सवार किसान को डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कुछ दूरी पर हादसे को अंजाम देने वाले डीसीएम व उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे महेरा निवासी लाखन निषाद (32) बाइक से राठ मार्ग से होकर गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार डाक बंगले के पास बगल में चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही डीसीएम ने लाखन को रौंद दिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता रघुनाथ ने बताया कि लाखन के दो पुत्र हैं। बताया कि लाखन उनके तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। कृषि के अलावा दूध व घी बेचकर परिवार चलाते था। बताया कि शुक्रवार की सुबह लाखन कस्बे से घी बेचकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।
थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि डीसीएम और उसके चालक को निवादा के पास आईटीआई के निकट से पकड़ा गया है। डीसीएम चालक का नाम देवेंद्र कुमार निवासी घाटमपुर जनपद कानपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें