फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। जिसके चलते 917 आरटीपीसीआर व 1052 एंटीजन जांचें की गईं। जिसमें दो कोरोना मरीज शहर के व एक कुरारा क्षेत्र के रिठारी गांव में निकलने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, टीकाकरण भी तेज गति से किए जा रहे हैं। जिसमें 124 टीमों द्वारा कुल 8935 लोगों को टीकाकरण किए गए। जबकि 15 से 18 साल के 4090 किशोर-किशोरियों ने टीका लगवाए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एके रावत ने बताया कि शुक्रवार को तीन कोरोना पॉजटिव मरीज मिले हैं। जिसमें शहर सुभाष बाजार निवासी युवक-युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि युवक प्रथम टीका लगवा चुके हैं। वहीं कुरारा क्षेत्र के रिठारी गांव में एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि इनके दोनों टीके लग चुके हैं। कहा कि तीनों मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया गया है। बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर के 917 व एंटीजन के 1052 सैंपल लिए गए हैं। वहीं, कुल 8935 लोगों को टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें