फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने वर्चुअल किया 61 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
शहर के लोनिवि डाक बंगले में सड़कों का लोकार्पण व शिलान्याश करते विधायक युवराज सिंह व मनीषा अनुरी? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने वर्चुअल तरीके से जिले की 29 सड़कों का लोकार्पण व 32 सड़कों का शिलान्यास किया। लोनिवि के डाक बंगले में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जनपद की कुल 61 सड़कों का डिप्टी सीएम ने वर्चुअल तरीके से लोकार्पण व शिलान्यास किया है। जिसमें सदर क्षेत्र की 4262.83 लाख की लागत से 56.91 किमी लंबी आठ सड़कों का लोकार्पण व 509.67 लाख की लागत से 16.76 किमी लंबाई की नौ सड़कों का शिलान्यास किया है। वहीं, राठ विधानसभा क्षेत्र की 387.12 लाख की लागत से 34.77 किमी लंबी 21 सड़कों का लोकार्पण व 809.02 लाख की लागत से 61.92 किमी लंबी 23 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा, सहायक अभियंता अर्जुन मिश्रा, अरविंद सिंह, गौरव त्रिपाठी व जेई विवेक सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें