रूरीपारा गांव में उदय गुरुकुल में सिनेमा में संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : HAMIRPUR
बिवांर (हमीरपुर)। रूरीपारा स्थित भारत उदय गुरुकुल में मंगलवार को सिनेमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिनेमा जगत के कॉमेडी कलाकार विकास गिरी, निर्देशक सुदीश कनौजिया, अनुराग चतुर्वेदी (स्क्रिप्ट राइटर), इम्तियाज ख़ान (अभिनेता) ने गुरुकुल के बच्चों व अन्य ग्रामीणों को अभिनय के गुर सिखाए।
कॉमेडी सुपर स्टार विजेता रहे विकास गिरी ने कॉमेडी सर्कस व अन्य कई टीवी प्रोगामों में अभिनय किया है। वहीं, कपिल शर्मा शो के कुछ एपिसोड की स्क्रिप्ट भी लिखी है। निर्देशक सुदीश कनौजिया की ‘लाइफ टू प्वाइंट जीरो’ खूब चर्चित रही है। जिन्होंने ‘लॉन्गेस्ट डे’ व सचिन तेंदुलकर पर ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ भी बनाई है। वहीं इम्तियाज ख़ान ने बंटी-बबली में एक छोटा रोल किया था।
गुरुकुल के संस्थापक डॉ.रविकांत पाठक ने बताया उनकी संस्था निर्देशक सुदीश कनौजिया के साथ मिलकर बुंदेलखंड की युवा प्रतिभाओं को सिनेमा जगत में अवसर दिलाने का प्रयास करेगी। बताया कि वे गांव के लोगों को ही लेकर बुंदेलखंड की ग्रामीण संस्कृति पर एक फ़िल्म बनाएंगे। कहा कि यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है।