राठ। मंडी शुल्क व्यवस्था बहाल किए जाने के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। व्यापारियों मंडी में धरना प्रदर्शन किया। मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपते हुए शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने के लिए लंबे समय से आंदोलनरत है। बताया कि कृषि कानूनों की वापसी के साथ प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। जबकि कई राज्यों में ऐसा नहीं है।
मंडी शुल्क व्यवस्था से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। ज्ञापन में मंडी शुल्क समाप्त करने के अलावा व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर 0.5 प्रतिशत शुल्क लगाने, मंडी की दुकानों की फ्री होल्ड रजिस्ट्री किए जाने की भी मांग की है। धरना प्रदर्शन में महेश अग्रवाल, धर्मपाल गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता, हरी प्रकाश गुप्ता, काशी प्रसाद गुप्ता, भागवत राजपूत, दिनेश तिवारी, कढ़ोरीलाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, शिवशरण सोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।