मौदहा के रहमानियां कालेज में सर सैय्यद डे पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते अलीगढ़ के पूर्व छात्र दा?
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। रहमानियां इंटर कॉलेज में शनिवार रात अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खां की याद में सर सैय्यद डे समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से अच्छी शिक्षा पर जोर देने के साथ मुल्क की तरक्की के लिए सभी को शिक्षित होने की बात कही गई।
कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज नसीर ने कुरान की तिलावत से की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व व वर्तमान छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किए। दानिश ने कस्बे में शिक्षा के मौजूदा हालात पर विचार व्यक्त कर इसे और बेहतर बनाने पर जोर दिया। डॉ.उस्मान आजम और डॉ.अब्दुल फहीम ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य कस्बे के छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। संचालन डॉ.साकिब उल कलाम और इं.हसन राजा ने किया। अदनान रियाज ने सर सैय्यद अहमद खां का अंतिम संदेश पढ़ा। अहसान, उल्लाह खान ने वोट ऑफ थैंक्स पढ़ा।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व व वर्तमान छात्रों के साथ रहमानियां कॉलेज के मैनेजर व स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में 25 दिसंबर को आयोजित जीके एंड इंडो इस्लामिक प्रतियोगिता के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में रीजा खलील व सुलेख में इमरान अली प्रथम रहे। इस अवसर पर रहमानियां इंटर कॉलेज के 2021 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया।