फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को दिखाया गया सीएम का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
सुमेरपुर में आयोजित गोष्ठी में मौजूद महिलाएं। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। दुग्ध डेयरी मार्ग स्थित स्वरूप पैलेस में श्रम विभाग ने श्रमकार्ड धारकों की गोष्ठी संपन्न कराकर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया। इसमें श्रम कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड निर्माण एवं असंगठित मजदूर संघ के बैनर तले श्रम विभाग ने श्रम कार्डधारकों को एकत्र कर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सुनाया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने श्रम कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के बारे में बताया। कहा मजदूर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिला विकास अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने श्रम कार्डधारकों को भरण-पोषण के लिए दिसंबर से मार्च तक 500 रुपये भरण-पोषण भत्ता के रूप में देने की घोषणा की है। प्रथम किस्त दिसंबर एवं जनवरी माह के रूप में कार्ड धारकों के खाते में भेजी गई है। दूसरी किस्त भी जल्द जारी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रम विभाग के मो.उबैद, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार साहू, सज्जन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें