हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण की उपस्थिति में देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शासन से मानदेय बढ़ाए जाने पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
सोमवार को आंगनबाड़ी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय 5500 से बढ़ाकर 8 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 4250 से 6500 व सहायिका का 2750 से बढ़ाकर 4 हजार कर दिया गया है। जनपद की 1365 आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी व 1220 सहायिकाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। डीएम ने मानदेय बढ़ाए जाने पर बधाई दी। बाल विकास परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में कोरोना की लड़ाई में इन सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए निगरानी समितियों में पुन: सक्रिय भागीदारी कर आशा के साथ सर्वे करें। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें महिला कार्मिकों को लगाया जाएगा।
सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।