भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। मंडी शुल्क के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन गल्ला मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। व्यापारियों की हड़ताल से दो दिन में मंडी परिषद को करीब तीन लाख के राजस्व की क्षति हुई है। केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। परंतु प्रदेश सरकार अभी भी इसको लागू किए हैं। इस व्यवस्था के विरोध में व्यापारी पिछले माह से आंदोलनरत है। हड़ताल के दूसरे दिन नवीन गल्ला मंडी में खरीद फरोख्त ठप रही। व्यापारियों की हड़ताल से मंडी परिषद को दो दिन में लगभग तीन लाख रुपये की राजस्व की क्षति हुई है।
सचिव रामसेवक वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की हड़ताल में जाने से दो दिन में तीन लाख से अधिक का नुकसान की संभावना है। व्यापारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। इसके बाद लॉकडाउन शुरू होने से अब गल्ला मंडी मंगलवार को ही खुलने की संभावना है।