फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स कमांडेंट के वित्तीय अधिकारी किए सीज, जेलर से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कारागार की सुरक्षा व अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा.ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में अनुपस्थित जेलर से स्पष्टीकरण मांगा है वहीं बैठकों में अक्सर अनुपस्थित रहने वाले होमगार्डों के जिला कमांडेंट के वित्तीय अधिकार सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना के दृष्टिगत जेल में नियमित रूप से साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था व वहां पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। कहा कि जेल में कैदियों से मिलाई पर प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ फोन से ही वार्ता की जा सकेगी। डीएम ने एसपी श्लोक कुमार के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। सभी एसडीएम व सीओ को निर्देशित किया कि संयुक्त अभियान चलाकर प्रवर्तनीय कार्रवाई करें। कहा कि अतिक्रमण, ओवर लोडिंग व अवैध खनन कार्रवाई की जाए। कहा कि अवैध खनन व अवैध परिवहन किसी दशा में नहीं होना चाहिए। कहा कि डग्गामार वाहनों पर भी कार्रवाई करें और ओवरलोड वाहनों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस मौके पर एडीएम, एएसपी, सभी एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें