सरीला। खेड़ा शिलाजीत में 45 वर्षीय किसान ने फांसी लगा ली। आत्महत्या कारण साफ नहीं हो सका है।
गांव निवासी भीषम खेतीबाड़ी के साथ मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह अनाज बेचकर राठ से वापस आया। बड़े भाई गायत्री ने बताया कि राठ से वापस आने के बाद उसने फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी किरन जब घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में उसे सीएचसी सरीला लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बताया कि उसके दो बेटों में सूरज (26) दिल्ली में रहता है तथा छोटा बेटा सौरभ ई-रिक्शा चलाता है। थाना जरिया के सरीला चौकी प्रभारी शरद चंद पटेल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। (संवाद)