राठ। क्षेत्र के गल्हिया निवासी चंद्रपाल अहिरवार ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके प्लाट पर जुआ खेलने से रोकने पर तीन लोगों ने गाली गलौज की। ईंट व लाठियों से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए।
उधर, नगर के कांशीराम कालोनी निवासी दीपक कुमार सोनी ने बताया कि रविवार शाम रिक्शा लेकर घर जाते समय स्यावरी रोड पुलिया के पास छह लोगों ने रिक्शा रोक नंदना गांव जाने को कहा। बैटरी लो होने से उन्होंने जाने से मना कर दिया। मना करने पर मारपीट की। दोनों मामलों में पीड़ित ने तहरीर दी है।