राठ। कुर्रा गांव में अज्ञात लोगों ने घर के बाहर बकरी बांध रहे युवक पर फायर कर दिया। गोली लगने से उसका बांया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। बालकिशन अनुरागी (35) ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बकरियां बांध रहे थे। दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली बाएं हाथ में जा धंसी जिससे वह लहूलुहान हो गया।
परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। घायल ने बताया कि परा खेरा गांव में उनकी ससुराल है। साले नरेंद्र का ददरी गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा। आशंका जताई कि उसी विवाद में उन्हें गोली मारी गई है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।