फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू चोरी व पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
मौदहा सीएचसी में मेडिकल कराने पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। उरदना के पास शनिवार को कपसा मार्ग की ओर से मौरंग भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने पर पांच युवक पुलिस को ललकारते हुए उनसे भिड़ गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। चांदी निवासी पांच युवकों के खिलाफ मौरंग चोरी व पुलिस के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मारपीट में चोटें आने पर तीनों पुलिस कर्मियों ने सीएचसी में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में चोरीछिपे मौरंग का अवैध कारोबार जारी है। केन नदी के किनारे पड़े मौरंग डंपों से निकासी जारी है। साथ ही पट्टा धारक भी नदियों से मौरंग की निकासी के लिए रास्ता बनाने में जुटे हैं। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि अवैध रूप से मौरंग लाने पर एसआई लतीफ खां, जयकरन व कांस्टेबल मनीष ने उरदना गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली रोका था। इसी दौरान पुलिस के साथ चांदीकला निवासी शनी उर्फ रोहित व उनके साथ चार अन्य अज्ञात लोगों ने हाथापाई की। इस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया इनके खिलाफ मौरंग चोरी व पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया है। एसआई व सिपाही को आईं चोटों पर डाक्टरी परीक्षण सीएचसी में कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें