फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु प्रेम, कुतिया का कराया कुआ पूजन

विज्ञापन
राठ के औंता में कुतिया को गोद में लेकर कुआ पूजन को जाते नूर मोहम्मद के पुत्र सुल्तान - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। औंता गांव में ग्रामीणों ने पशु प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की। पालतू कुतिया के बच्चे होने पर उसका विधि विधान से कुआं पूजन कराया गया। इस दौरान नृत्य व भोज का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

औंता के नूर मोहम्मद को अपनी पालतू कुतिया से अत्यधिक लगाव है। 15 दिन पूर्व कुतिया को बच्चे हुए। इस पर घर में खुशियां छा गईं। उन्होंने कुतिया का कुआं पूजन रस्म कराने की ठानी। ग्रामीणों ने भी इस काम में बढ़चढ़ कर सहयोग किया। सभी के सहयोग से गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें विधि विधान से कुआं पूजन के साथ गगरी उतारने की रस्म भी अदा की गई। इस दौरान बैंड बाजों की धुन पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया। वहीं नूर मोहम्मद के परिवार में अनोखा उल्लास देखा गया। सभी रस्में होने के बाद विशाल भोज आयोजित हुआ। इसमें पूरे गांव को भोजन कराए गए। वहीं बाहर से बुलाईं गईं नर्तकियों ने फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रामीणों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें