झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
इस पर उसने धमकी दी थी कि नखरा ठेका लूट जैसी किसी घटना में फंसा देगा, अगर वह उसके हिसाब से नहीं चला। जब वह घर आया, तो बहुत परेशान था। बोला पापा धर्मकांत और उसके साथियों ने मुझे धमकी दी है कि या तो जैसा वो कहें, वैसा करूं, नहीं तो झूठे केस में फंसा देंगे ये कहकर वह चुपचाप चला गया। बेटे के जाने के बाद परिवार के सभी लोग परेशान हो गए और गांव भर में उसकी तलाश करते रहे।
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
रात एक बजे तक पूरे गांव में उसे खोजते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे घर की गैलरी में खपरैल की छत के नीचे मयारी में रस्सी से उसका शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि धर्मकांत ने मुझे मारा। उसने कहा था कि अगर कल जिंदा मिला, तो तुझे मैं मार दूंगा। इसलिए मैं फांसी लगा रहा हूं।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मरने से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी भी पोस्ट कीं। इनमें एक में लिखा था चला गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर और दूसरी में लिखा मिस यू दीदी। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने जांच की और बताया कि युवक का शव घर की गैलरी में लटका मिला है। परिजनों ने धर्मकांत नामक युवक पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।