फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर काउंसिलिंग संबंधी जानकारियां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत करियर काउंसिलिंग व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पर कार्यशाला हुई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने श्रम योग मानधन योजना के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के प्रदीप गुप्ता ने टेक्नीकल कोर्स की जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार ने करियर काउंसिलिंग के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिए छात्राओं को वृहद जानकारी दी। प्राध्यापिका डा. सबा कौसर ने शिक्षा क्षेत्र की जानकारी दी। प्राचार्य डा. राजकुमार, प्राध्यापक डा. अशोक बाबू, धीरेंद्र चौहान, नरेश कुमार, लवकुश कुमार, डा. शालिनी, स्वाती गुप्ता, ज्योति यादव, सुषमा कुशवाहा आदि रहे।
उधर कांशीराम कालोनी के जूनियर स्कूल में मिशन शक्ति के तहत चाइल्ड लाइन टीम ने छात्राओं को जागरूक किया। तलत फातमा ने चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में बताया टोल फ्री नंबर 24 घंटे चालू रहता है। कभी भी कोई समस्या आने पर फोन कर मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम में सीमा सचान, नेहा गुप्ता, प्रीती सिंह, ज्योति शुक्ला आदि रहीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी
मौदहा। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत गठित गर्ल्स हेल्थ क्लब के तत्वावधान में फर्स्ट एंड किट संबंधी प्रशिक्षण व कालेज की छात्राओं का हेल्थ परीक्षण किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी डा. स्नेहलता ने रक्ताल्पता, मासिक धर्म आदि पर जागरूक किया। प्राचार्य डा. चंदन पांडेय ने बालिकाओं और महिलाओं के प्रति समाज को अपने नजरिए में बदलाव लाने की अपील की। डा. शार्दूल शुक्ला ने फर्स्ट एंड किट के बारे में विस्तार बताया। डा. शिवदत्त ने बालिकाओं को शरीर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। डा. बिमलेंद्र प्रताप ने अभिभावकों से कहा अपने बेटे व बेटियों में भेदभाव न करें। कार्यक्रम में गजेंद्रपाल सिंह, भूप सिंह, बलवान, प्रताप और सैकड़ों छात्र/छात्राएं व अभिभावक रहे। (संवाद)
महिलाओं को किया जागरूक
भरुआसुमेरपुर। बांकी गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता गोष्ठी हुई। जिसमें महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों समेत शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों व घरेलू हिंसा से हो रहे उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को हर संभव मदद करने का पूर्ण आश्वासन दिया। भाजपा महिला मोर्चा की राखी शिवहरे, संतोष कुशवाहा, कल्पहमीरो मानव सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मुफीद कादरी, रिटायर्ड शिक्षक रामबहादुर सिंह, गौरीशंकर सोनी, प्रधान जीवन श्रीवास, धर्मेंद्र पाल, सत्यम सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें