फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: साधु भेषधारी वृद्ध का झोपड़ी में मिला शव, पुलिस ने प्रधान की मौजूदगी में किया पंचनामा 

Sat, 30 Oct 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पंधरी गांव के निकट ध्वस्त पेपर मिल के मंदिर के बगल में झोपड़ी डालकर रहने वाले एक साधुभेष धारी वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के भौनिया गांव निवासी वरदानी (80) लंबे समय से साधुभेष में पंधरी गांव के निकट ध्वस्त पड़ी रजत पेपर मिल में बने मंदिर के बगल में झोपड़ी डालकर रहता था। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पारिवारिक लोगों को सूचना दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस ने प्रधान अरविंद पाल को मौके पर बुलाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध के पुत्रियां थी। जिनकी वह शादी कर चुका है और परिवार में अकेले बचा था। अन्य पारिवारिक लोगों से उनका कोई संपर्क नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें