फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब से रुपये निकाल भाग रहे चोर को लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुभाष बाजार में शनिवार को बाजारी दिन होने पर चचेरी बहन की शादी में बच्चों को लेकर कपड़े खरीदवाने आए किसान को चोर ने निशाना बना लिया। किसान की पैंट से तीन हजार रुपये निकाल भागने लगा। शोर मचाने पर बाजार में मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। लोग उसे कोतवाली ले गए। चोर द्वारा रुपये फेंक देने से किसान बच्चों को कपड़े नहीं दिला सका।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना सजेती के रामपुर गांव निवासी रामदास ने बताया कि वह सब्जी की खेती कर भरण पोषण करता है। रविवार को चचेरी बहन कि शादी है। इसलिए बच्चों को लेकर बाजार कपड़े खरीदवाने आया था। सुभाष बाजार में सब्जी मंडी के अंदर कपड़े की दुकान पर पहुंचा। तभी पीछे से चोर ने उसकी पैंट की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए। उसके बड़े बेटे अमित ने चोर को रुपये निकालकर भागते देख शोर मचा लिया। तभी मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और धुनाई करते हुए कोतवाली ले गए। चोर ने पकड़े जाने पर रुपये फेंक दिए। ऐसे में रुपये मिलने की उम्मीद से कोतवाली पहुंचे किसान परिवार को निराशा हाथ लगी और बेमन से परिवार गांव लौट गया। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि चोर से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें