फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जीएसटी ने सामान से भरे लोडर को पकड़ा, नहीं मिले कागजात

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 21- मुस्करा थाना परिसर में खड़ा सामान से भरा लोडर। संवाद
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र में जीएसटी विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए महोबा रोड पर बसोट गांव के पास सामान से लदे लोडर को पकड़ लिया। वाहन में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, परचून की सामग्री, लोहे की चादरें और बर्तन समेत लाखों रुपये का माल लदा हुआ था। बिल और कर दस्तावेज न मिलने पर टीम ने लोडर को पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

जीएसटी विभाग की सहायक आयुक्त पूर्णिमा यादव ने बताया कि बीती रविवार रात महोबा रोड से आ रहे लोडर को बसोट गांव के पास पकड़ा गया है। वाहन में लदे सामान और उससे संबंधित जरूरी दस्तावेज की जांच की गई। चालक के पास कोई भी दस्तावेज न मिलने पर लोडर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। दस्तावेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि कागजात मांगे गए हैं। जीएसटी टीम दस्तावेज और सामान की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें