फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ढाई किलोमीटर की सड़क में 20 बड़े गड्ढे, जोखिम में जान

विज्ञापन
फोटो 25 एचएएमपी 19- गहरौली से हुसैना मार्ग पर हुए बड़े गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। गहरौली को बांदा से जोड़ने वाले हुसैना मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग पर कई जगह एक-एक मीटर लंबे-चौड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क कई स्थानों पर बीच में धंस गई है। सड़क पर 18 से 20 बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोजाना सैकड़ों स्कूली वाहन, बाइक सवार और पैदल यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क किनारे बबूल की झाड़ियों की भरमार है जिससे राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि देखरेख के अभाव में मुख्य मार्ग गड्ढों में बदल गया है। समय पर मरम्मत न होने पर हादसे की आशंका है।
प्रशासन की अनदेखी के बाद एसकेडी स्कूल और एसपीआरडी पब्लिक स्कूल के संचालक आगे आए। उन्होंने निजी खर्चे पर जेसीबी मशीन से करीब 500 मीटर के गड्ढे भरवाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह ने बताया कि पहले मुख्य सड़कों पर पैचिंग का काम होगा। अवर अभियंता राहुल माली ने बताया कि ये सड़क हाल ही में जिला पंचायत से लोक निर्माण विभाग में आई है। उन्होंने जल्द ही झाड़ियां हटवाने और गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें