फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एथलेटिक्स में ग्रीन हाउस ने मारी बाजी, येलो हाउस का दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 39- प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के सरस्वती पब्लिक स्कूल में चल रहे युवान स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के दूसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। येलो हाउस ने दूसरा और रेड हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में जीत को लेकर उत्साह नजर आया। विद्यालय प्रबंधक सिद्धांत पांडेय ने बताया विद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें